
कामिका एकादशी व्रत कथा (Kamika Ekadashi Vrat Katha): कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) एक ऐसा पावन दिन है जो हिंदू धर्म में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन भक्त अपने मन, वचन और कर्म से उनकी आराधना करते हैं।
कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) का महत्व इसलिए भी है क्योंकि इस दिन व्रत करने से न सिर्फ इस जन्म के पाप कट जाते हैं बल्कि पूर्व जन्म के पापों से भी मुक्ति मिलती है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन नदी, कुंड या सरोवर में स्नान करने से अश्वमेध यज्ञ जितना पुण्य मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) की व्रत कथा क्या है? क्या आपने कभी इस कथा को सुना या पढ़ा है? अगर नहीं, तो आप सही जगह पर आए हैं। इस लेख में हम आपको कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) की संपूर्ण व्रत कथा विस्तार से बताएंगे। साथ ही हम आपके साथ एक पीडीएफ भी साझा करेंगे जिसमें यह कथा लिपिबद्ध की गई है। इस कथा को पढ़ने या सुनने मात्र से ही आपको वाजपेय यज्ञ का फल मिल जाएगा।
तो देर किस बात की? आइए जानते हैं कि क्या है कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) की व्रत कथा…
Table Of Content
S.NO | प्रश्न |
1 | कामिका एकादशी व्रत कथा |
2 | कामिका एकादशी व्रत कथा पीडीएफ |
कामिका एकादशी व्रत कथा (Kamika Ekadashi Vrat Katha)
Also Read:- अमावस्या पर करें यह बेहद खास टोटके, रातों-रात बदल जाएगी आपकी सोई हुई किस्मत
धार्मिक ग्रंथों में वर्णित एक कथा के अनुसार, एक बार किसी गांव में एक अत्यंत बलशाली क्षत्रिय निवास करता था, जिसे अपने शारीरिक बल पर अत्यधिक गर्व था। हालांकि, वह धर्मपरायण था और प्रतिदिन जगत के पालनहार विष्णु की आराधना करता था।
एक दिन किसी आवश्यक कार्य हेतु जाते समय उसकी भेंट एक दुर्बल ब्राह्मण से हुई और उसे छतरिया की भिड़ंत ब्राह्मण से हो गई। आवेग में आकर उसने ब्राह्मण से वाद-विवाद करने के बजाय हाथापाई आरंभ कर दी। ब्राह्मण उसके प्रहार सहन नहीं कर पाया और उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से क्षत्रिय सकते में आ गया और तुरंत उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। उसने गांव के समक्ष क्षमा याचना की और ब्राह्मण का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार करने का वचन दिया। परंतु, पंडितों ने अंतिम संस्कार में भाग लेने से इंकार कर दिया। पंडितों ने क्षत्रिय को बताया कि ‘ब्रह्म हत्या दोष’ से मुक्ति पाने के लिए सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करनी होगी, ब्राह्मणों को भोजन कराना होगा, और दान-दक्षिणा देनी होगी। क्षत्रिय ने ब्राह्मण का अंतिम संस्कार कर, पंडितों के निर्देशानुसार कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना की और ब्राह्मणों को भोजन व दान दिया। उसी रात भगवान विष्णु उसके सपने में आए और बोले, “तुम्हारी भक्ति और आज की पूजा से मैं प्रसन्न हूँ। इस व्रत के पुण्य से तुम्हें ब्रह्म हत्या दोष से मुक्ति मिल गई है।”
तब से, कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) व्रत की परंपरा प्रारंभ हुई और इसे विधि-विधान से पालन किया जाता है।
साल 2025 की सभी एकादशी (Ekadashi 2025 Date and Time)
तारीख | माह | दिन | आरंभ | समाप्त | एकादशी |
10 जनवरी | शुक्रवार | 12:22 अपराह्न, 09 जनवरी | प्रातः 10:19 बजे, 10 जनवरी | पौष पुत्रदा एकादशी |
25 जनवरी | शनिवार | 07:25 अपराह्न, 24 जनवरी | 25 जनवरी, रात्रि 08:31 बजे | षटतिला एकादशी |
8 फ़रवरी | शनिवार | रात्रि 09:26 बजे, 07 फरवरी | रात्रि 08:15 बजे, फरवरी 08 | जया एकादशी |
24 फरवरी | सोमवार | 01:55 अपराह्न, 23 फरवरी | 01:44 अपराह्न, 24 फरवरी | विजया एकादशी |
10 मार्च | सोमवार | प्रातः 07:45, मार्च 09 | प्रातः 07:44, मार्च 10 | आमलकी एकादशी |
25 मार्च | मंगलवार | प्रातः 05:05, मार्च 25 | प्रातः 03:45, मार्च 26 | पापमोचनी एकादशी |
26 मार्च | बुधवार | प्रातः 05:05, मार्च 25 | प्रातः 03:45, मार्च 26 | वैष्णव पापमोचनी एकादशी |
8 अप्रैल | मंगलवार | 08:00 अपराह्न, 07 अप्रैल | रात्रि 09:12 बजे, अप्रैल 08 | कामदा एकादशी |
24 अप्रैल | गुरुवार | 04:43 अपराह्न, 23 अप्रैल | 02:32 अपराह्न, 24 अप्रैल | वरुथिनी एकादशी |
8 मई | गुरूवार | प्रातः 10:19 बजे, 07 मई | 12:29 PM, 08 मई | मोहिनी एकादशी |
23 मई | शुक्रवार | 01:12 AM, 23 मई | रात्रि 10:29 बजे, 23 मई | अपरा एकादशी |
6 जून | शुक्रवार | 02:15 पूर्वाह्न, 06 जून | प्रातः 04:47, जून 07 | निर्जला एकादशी |
21 जून | शनिवार | प्रातः 07:18 बजे, 21 जून | प्रातः 04:27, जून 22 | योगिनी एकादशी |
22 जून | रविवार | प्रातः 07:18 बजे, 21 जून | प्रातः 04:27 बजे, 22 जून | गौना योगिनी एकादशी |
6 जुलाई | रविवार | सायं 06:58 बजे, 05 जुलाई | रात्रि 09:14 बजे, 06 जुलाई | देवशयनी एकादशी |
21 जुलाई | सोमवार | 12:12 अपराह्न, 20 जुलाई | प्रातः 09:38 बजे, 21 जुलाई | कामिका एकादशी |
5 अगस्त | मंगलवार | 11:41 पूर्वाह्न, 04 अगस्त | 01:12 अपराह्न, 05 अगस्त | श्रावण पुत्रदा एकादशी |
19 अगस्त | मंगलवार | 05:22 अपराह्न, 18 अगस्त | 03:32 अपराह्न, 19 अगस्त | अजा एकादशी |
3 सितम्बर | बुधवार | 03:53 पूर्वाह्न, 03 सितंबर | प्रातः 04:21, सितम्बर 04 | पार्श्व एकादशी |
17 सितम्बर | बुधवार | 12:21 पूर्वाह्न, 17 सितंबर | रात्रि 11:39 बजे, 17 सितम्बर | इन्दिरा एकादशी |
3 अक्टूबर | शुक्रवार | 07:10 अपराह्न, 02 अक्टूबर | 06:32 अपराह्न, 03 अक्टूबर | पापांकुशा एकादशी |
17 अक्टूबर | शुक्रवार | प्रातः 10:35 बजे, 16 अक्टूबर | 11:12 पूर्वाह्न, 17 अक्टूबर | रमा एकादशी |
2 नवंबर | रविवार | प्रातः 09:11 बजे, 01 नवम्बर | प्रातः 07:31 बजे, 02 नवम्बर | देवउत्थान एकादशी |
15 नवंबर | शनिवार | 12:49 पूर्वाह्न, 15 नवंबर | 02:37 पूर्वाह्न, 16 नवंबर | उत्पन्ना एकादशी |
1 दिसंबर | सोमवार | रात्रि 09:29 बजे, 30 नवंबर | 07:01 अपराह्न, 01 दिसम्बर | मोक्षदा एकादशी |
15 दिसंबर | सोमवार | 06:49 अपराह्न, 14 दिसंबर | रात्रि 09:19 बजे | सफला एकादशी |
31 दिसंबर | बुधवार | प्रातः 07:50 बजे, 30 दिसम्बर | प्रातः 05:00 बजे, 31 दिसम्बर | पौष पुत्रदा एकादशी |
कामिका एकादशी व्रत कथा पीडीएफ (Kamika Ekadashi Vrat Katha PDF)
Also Read:- क्या होती है शनि अमावस्या? क्या है इसके व्रत नियम, जाने इसका इतिहास और महत्व
कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) व्रत से संबंधित इस विशेष लेख में हम आपसे कामिका एकादशी की व्रत कथा (Kamika Ekadashi Vrat Katha) को पीडीएफ के जरिए साझा कर रहे हैं, इस पीडीएफ (PDF) में कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) की संपूर्ण व्रत कथा सरलता से लिखी हुई है जिसे आप श्रद्धापूर्वक पढ़ सकते हैं।
कामिका एकादशी व्रत कथा PDF Download | View KathaConclusion:-
कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) का व्रत करने से न सिर्फ मोक्ष की प्राप्ति होती है, बल्कि भक्त को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। सभी श्रद्धालुओं को इस पावन पर्व पर व्रत अवश्य करना चाहिए। कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) के पावन त्योहार से संबंधित यह विशेष लेख अगर आपको पसंद आया हो तो कृपया हमारे इस लेख को अपने सभी परिजनों के साथ अवश्य साझा करें। व्रत एवं त्योहार से संबंधित और भी लेख पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट जन भक्ति पर रोजाना विजिट करें।
FAQ’S
Q. कामिका एकादशी किस महीने में पड़ती है?
Ans. कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) श्रावण मास की कृष्ण पक्ष एकादशी को मनाई जाती है। 2024 में यह 31 जुलाई, बुधवार के दिन पड़ेगी।
Q. कामिका एकादशी का व्रत करने से क्या लाभ होता है?
Ans. कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) का व्रत करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। इस व्रत से व्यक्ति के वर्तमान और पिछले जन्मों के पाप दूर होते हैं।
Q. कामिका एकादशी को पवित्र क्यों माना जाता है?
Ans. कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) को पवित्र एकादशी भी कहा जाता है क्योंकि यह चातुर्मास के दौरान पड़ती है जो भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित 4 महीने की शुभ अवधि होती है। इस दिन भगवान विष्णु के उपेन्द्र स्वरुप की पूजा की जाती है।
Q. कामिका एकादशी का व्रत कैसे करना चाहिए?
Ans. कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) का व्रत दशमी तिथि से शुरू होता है। इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। एकादशी के दिन सुबह स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। धूप, दीप, फल, फूल और नैवेद्य का प्रयोग करना चाहिए। एकादशी व्रत कथा पढ़नी या सुननी चाहिए।
Q. कामिका एकादशी के दिन क्या करना चाहिए?
Ans. कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) के दिन भगवान विष्णु के मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करना चाहिए। विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी करना चाहिए। रात में जागरण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। तीर्थस्थलों में स्नान और दान करने से बहुत पुण्य मिलता है।
Q. कामिका एकादशी के दिन तुलसी का क्या महत्व है?
Ans. कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) पर तुलसी के पेड़ के दर्शन करने से सारे पाप दूर हो जाते हैं। तुलसी की पूजा करने से शरीर के सभी रोग ठीक हो जाते हैं। भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।